RSCIT iLearn Assessment 10 — MS PowerPoint (Presentation Design) important questions answers by myRSCIT.com

RSCIT iLearn Assessment 10 - MS PowerPoint (Presentation Design) important questions answers by myRSCIT.com

RSCIT iLearn Assessment 10 — MS PowerPoint (Presentation Design) RS-CIT परीक्षा के iLearn पोर्टल का Chapter 10 है। इस असाइनमेंट में स्लाइड्स, ट्रांजीशन, एनीमेशन, स्लाइड शो शॉर्टकट कीज़ और डिज़ाइन थीम जैसी अवधारणाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। myrscit.com ने इस पेज पर Assessment 10 के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर, सही उत्तर (Answer Key) और आसान भाषा में समाधान के साथ तैयार किए हैं।

नीचे दिए गए हर प्रश्न MS PowerPoint (Presentation Design) के 4 विकल्प (Options) दिए गए हैं। प्रश्न हल करने के बाद "समाधान देखें (Show Solution)" बटन पर क्लिक करके आप सही उत्तर व उसकी विस्तृत व्याख्या पढ़ सकते हैं। यह सभी प्रश्न-उत्तर पूरी तरह मुफ्त हैं और नियमित रूप से अपडेट किए जाते हैं, ताकि आपको RS-CIT परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकें।

39कुल प्रश्न
MCQप्रश्न प्रकार
निःशुल्कफीस
हिंदीभाषा

Assessment 10 MS PowerPoint (Presentation Design) क्यों महत्वपूर्ण है?

PowerPoint प्रेजेंटेशन बनाना एक व्यावहारिक कौशल है, जो RS-CIT परीक्षा और आगे की पढ़ाई/नौकरी दोनों में काम आता है। यह असाइनमेंट स्लाइड डिज़ाइन, एनीमेशन और शॉर्टकट कीज़ की समझ बनाता है।

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Question and Answers with Solution)

MS PowerPoint (Presentation Design) के इन सभी 39 महत्वपूर्ण प्रश्नों में से किसी भी प्रश्न संख्या पर क्लिक करके सीधे वहाँ पहुँचें:

प्रश्न 1. प्रेजेंटेशन को वर्तमान स्लाइड से प्रारम्भ करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Alt+F5
  • B) Shift + F5
  • C) Shift + F2
  • D) F5

सही उत्तर: B) Shift + F5

प्रेजेंटेशन को वर्तमान (current) स्लाइड से शुरू करने के लिए Shift + F5 शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है, जबकि F5 प्रेजेंटेशन को पहली स्लाइड से शुरू करता है।

प्रश्न 2. पॉवरपॉइंट 2019 में हाईलाइट किये गए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Ctrl + A
  • B) Ctrl + Z
  • C) Ctrl + V
  • D) Ctrl + X

सही उत्तर: C) Ctrl + V

हाईलाइट किए गए (कॉपी किए गए) टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए Ctrl + V शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 3. कौन सी शॉर्टकट कुंजी वर्तमान प्रेजेंटेशन में एक नयी स्लाइड सम्मिलित करती हैं?

  • A) CTRL+N
  • B) CTRL+M
  • C) CTRL+S
  • D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: B) CTRL+M

वर्तमान प्रेजेंटेशन में नई स्लाइड सम्मिलित करने के लिए CTRL+M शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 4. पॉवरपॉइंट 2019 में एनीमेशन टैब खोलने के लिए किस कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Ctrl+A
  • B) Alt+A
  • C) Ctrl+B
  • D) Ctrl+X

सही उत्तर: B) Alt+A

पॉवरपॉइंट 2019 में Animations टैब खोलने के लिए Alt+A शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 5. पॉवरपॉइंट में नोट्स पेन का उद्देश्य क्या हैं?

  • A) ऑडियंस हेतु नोट्स लिखने के लिए
  • B) प्रेज़ेंटर के लिए स्पीकर नोट्स ऐड करना
  • C) अतिरिक्त स्लाइड बनाना
  • D) नोट्स की फॉन्ट साइज बदलना

सही उत्तर: B) प्रेज़ेंटर के लिए स्पीकर नोट्स ऐड करना

नोट्स पेन का उद्देश्य प्रेजेंटर (प्रस्तुतकर्ता) के लिए अतिरिक्त स्पीकर नोट्स जोड़ना है, जो प्रेजेंटेशन के दौरान संदर्भ के रूप में उपयोगी होते हैं।

प्रश्न 6. पॉवरपॉइंट 2019 में रिव्यु टैब खोलने के लिए किस कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Ctrl+S
  • B) Ctrl+R
  • C) Alt+R
  • D) Ctrl+B

सही उत्तर: C) Alt+R

पॉवरपॉइंट 2019 में Review टैब खोलने के लिए Alt+R शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 7. आप किसी स्लाइड को हटाए बिना पॉवरपॉइंट में कैसे छिपा सकते हैं?

  • A) स्लाइड पर राइट क्लिक करे तथा हाईड स्लाइड सेलेक्ट करें
  • B) होम टैब पर स्थित हाईड ऑप्शन का उपयोग करें
  • C) स्लाइड को अदृश्य बनाने के लिए कस्टम एनीमेशन अप्लाई करें
  • D) पॉवरपॉइंट में स्लाइड्स को हाईड नहीं किया जा सकता

सही उत्तर: A) स्लाइड पर राइट क्लिक करे तथा हाईड स्लाइड सेलेक्ट करें

किसी स्लाइड को बिना डिलीट किए छिपाने के लिए स्लाइड पर राइट क्लिक करके 'Hide Slide' विकल्प चुना जाता है, जिससे वह स्लाइड शो के दौरान नहीं दिखेगी।

प्रश्न 8. हैंडआउट मास्टर में हैडर और फुटर विकल्पों का उद्देश्य क्या हैं?

  • A) हैंडआउट्स पर पेज नंबर तथा डेट ऐड करना
  • B) प्रत्येक हैंडआउट पेज पर हैडर इमेज सम्मिलित करना
  • C) हैडर और फुटर पर एनीमेशन इफ़ेक्ट अप्लाई करना
  • D) हैंडआउट मास्टर में हैडर और फुटर उपलब्ध नहीं होते हैं

सही उत्तर: A) हैंडआउट्स पर पेज नंबर तथा डेट ऐड करना

हैंडआउट मास्टर में हैडर और फुटर विकल्पों का उपयोग हैंडआउट्स पर पेज नंबर, दिनांक जैसी जानकारी जोड़ने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 9. पॉवरपॉइंट के जिस डिफ़ॉल्ट व्यू में आप एक बार में एक स्लाइड पर कार्य करते हैं और साथ ही आउटलाइन व नोट्स पैन भी दिखाई देते हैं, वह कौन सा व्यू कहलाता है?

  • A) नार्मल
  • B) आउटलाइन
  • C) स्लाइड सॉर्टर
  • D) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: A) नार्मल

Normal View पॉवरपॉइंट का डिफ़ॉल्ट व्यू है, जिसमें एक बार में एक स्लाइड पर कार्य किया जाता है और साथ ही आउटलाइन व नोट्स पैन भी दिखाई देते हैं।

प्रश्न 10. आप पॉवरपॉइंट में टेक्स्ट पर कस्टम फॉन्ट कलर कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

  • A) होम टैब में फॉन्ट कलर ऑप्शन का उपयोग करें
  • B) टेक्स्ट पर राइट क्लिक करें तथा कस्टम कलर को सेलेक्ट करें
  • C) =FONTCOLOR() फार्मूला अप्लाई करें
  • D) ये पॉवरपॉइंट में सपोर्ट नहीं होते

सही उत्तर: A) होम टैब में फॉन्ट कलर ऑप्शन का उपयोग करें

टेक्स्ट पर कस्टम फॉन्ट कलर अप्लाई करने के लिए Home टैब में मौजूद Font Color विकल्प का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 11. आप पॉवरपॉइंट में किसी ऑब्जेक्ट के लिए कस्टम एनीमेशन पाथ कैसे क्रिएट कर सकते हैं?

  • A) एनीमेशन पेंटर का उपयोग करके
  • B) ड्राइंग टूल्स का उपयोग करके एक मोशन पाथ बनाकर
  • C) एनीमेशन पेन में एनीमेशन विकल्प को एडजस्ट करके
  • D) ट्रांजीशन टैब से पूर्वनिर्धारित मोशन इफ़ेक्ट अप्लाई करके

सही उत्तर: B) ड्राइंग टूल्स का उपयोग करके एक मोशन पाथ बनाकर

किसी ऑब्जेक्ट के लिए कस्टम एनीमेशन पाथ बनाने के लिए Animations टैब में Motion Paths विकल्प के अंतर्गत ड्राइंग टूल्स का उपयोग करके मनचाहा पाथ बनाया जा सकता है।

प्रश्न 12. आप पॉवरपॉइंट में स्लाइड्स के बीच ट्रांजीशन कैसे ऐड कर सकते हैं?

  • A) ट्रांजीशन टैब पर जाए तथा ट्रांजीशन इफ़ेक्ट सेलेक्ट करें
  • B) स्लाइड पर राइट क्लिक करें तथा ऐड ट्रांजीशन को सेलेक्ट करें
  • C) =TRANSITION() फार्मूला का उपयोग करें
  • D) पॉवरपॉइंट में ट्रांजीशन इफ़ेक्ट स्वतः ही अप्लाई हो जाते हैं

सही उत्तर: A) ट्रांजीशन टैब पर जाए तथा ट्रांजीशन इफ़ेक्ट सेलेक्ट करें

स्लाइड्स के बीच ट्रांजीशन जोड़ने के लिए Transitions टैब में जाकर मनचाहा ट्रांजीशन इफ़ेक्ट सेलेक्ट किया जाता है।

प्रश्न 13. स्लाइड्स में वर्ड डॉक्यूमेंट आउटलाइन को इम्पोर्ट किया जाता हैं?

  • A) Home > New Slide सेलेक्ट करें तथा आउटसाइड से स्लाइड्स सेलेक्ट करें
  • B) इन्सर्ट आउटलाइन डायलॉग बॉक्स को सेलेक्ट करें एवं वर्ड आउटलाइन सेलेक्ट करें तथा इन्सर्ट क्लिक करें
  • C) a तथा b दोनों
  • D) उपरोजट में से कोई नहीं

सही उत्तर: C) a तथा b दोनों

स्लाइड्स में वर्ड डॉक्यूमेंट आउटलाइन इम्पोर्ट करने के लिए Home > New Slide > Slides from Outline चुना जा सकता है, या Insert Outline डायलॉग बॉक्स से वर्ड आउटलाइन सेलेक्ट कर इन्सर्ट किया जा सकता है — दोनों तरीके मान्य हैं।

प्रश्न 14. आप पॉवरपॉइंट में हैंडआउट्स की कलर स्कीम को कैसे कस्टमाइज कर सकते हैं?

  • A) हैंडआउट मास्टर में कलर पिकर टूल का उपयोग करके
  • B) डिज़ाइन टैब में जाकर तथा कलर स्कीम सेलेक्ट करके
  • C) हैंडआउट कलर स्कीम स्वतः ही स्लाइड डिज़ाइन पर आधारित होती हैं
  • D) हैंडआउट मास्टर में फॉर्मेट बैकग्राउंड विकल्प का उपयोग करके

सही उत्तर: B) डिज़ाइन टैब में जाकर तथा कलर स्कीम सेलेक्ट करके

हैंडआउट्स की कलर स्कीम कस्टमाइज करने के लिए Design टैब में जाकर उपयुक्त कलर स्कीम/वेरिएंट का चयन किया जाता है।

प्रश्न 15. पॉवरपॉइंट 2019 में स्मार्टआर्ट फीचर का उद्देश्य क्या हैं?

  • A) एनिमेटेड शेप्स को इन्सर्ट करना
  • B) डायनामिक चार्ट्स क्रिएट करना
  • C) इनफार्मेशन के ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन को बनाना
  • D) इमेज पर 3D इफ़ेक्ट ऐड करना

सही उत्तर: C) इनफार्मेशन के ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन को बनाना

SmartArt फीचर का उद्देश्य टेक्स्ट/जानकारी को आकर्षक ग्राफिकल डायग्राम के रूप में दृश्य रूप से प्रस्तुत करना है।

प्रश्न 16. निम्न में कौन आपको प्रेजेंटेशन में 1 से अधिक स्लाइड सेलेक्ट करने की अनुमति देता हैं?

  • A) Shift + Click on each slide
  • B) Alt + Click on each slide
  • C) Ctrl + Click on each slide
  • D) Shift + Drag on each slide

सही उत्तर: C) Ctrl + Click on each slide

प्रेजेंटेशन में एक साथ कई (गैर-लगातार) स्लाइड सेलेक्ट करने के लिए Ctrl दबाकर प्रत्येक स्लाइड पर क्लिक किया जाता है।

प्रश्न 17. MS पॉवरपॉइंट में किसी मौजूदा प्रेजेंटेशन को ओपन करने के लिए सही प्रक्रिया क्या है?

  • A) File टैब पर क्लिक करें और Open सेलेक्ट करें
  • B) ओपन डायलॉग बॉक्स में बांये पैन में उस ड्राइव
  • C) ओपन डायलॉग बॉक्स के दाहिने पैन में फोल्डर
  • D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी

प्रेजेंटेशन ओपन करने के लिए File टैब पर क्लिक कर Open चुनना, फिर Open डायलॉग बॉक्स में ड्राइव और फोल्डर चुनकर फाइल सेलेक्ट करना — यह सभी चरण मिलकर प्रक्रिया पूरी करते हैं।

प्रश्न 18. पॉवरपॉइंट में सलेक्टेड स्लाइड को डुप्लीकेट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Ctrl+T
  • B) Ctrl+D
  • C) Ctrl+C
  • D) Alt+D

सही उत्तर: B) Ctrl+D

सेलेक्टेड स्लाइड को डुप्लीकेट करने के लिए Ctrl+D शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 19. समरी ज़ूम स्लाइड्स का डुप्लीकेट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) इन्सर्ट > लिंक्स ग्रुप -> ज़ूम ड्रापडाउन मेनू
  • B) समरी ज़ूम पर क्लिक करें
  • C) स्लाइड सेलेक्ट करें तथा इन्सर्ट पर क्लिक करें
  • D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: A) इन्सर्ट > लिंक्स ग्रुप -> ज़ूम ड्रापडाउन मेनू

Summary Zoom स्लाइड्स बनाने/डुप्लीकेट करने के लिए Insert टैब के Links ग्रुप में Zoom ड्रॉपडाउन मेनू का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 20. आप पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से कैसे सुरक्षित कर सकते हैं?

  • A) सेव पेज डायलॉग का उपयोग कर
  • B) फाइल टैब पर जाकर, इन्फो को सेलेक्ट करें तथा प्रेजेंटेशन को लॉक करें
  • C) पॉवरपॉइंट में पासवर्ड प्रोटेक्शन उपलब्ध कराना
  • D) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: B) फाइल टैब पर जाकर, इन्फो को सेलेक्ट करें तथा प्रेजेंटेशन को लॉक करें

प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से सुरक्षित करने के लिए File टैब में जाकर Info सेलेक्ट करें और फिर 'Protect Presentation' विकल्प से पासवर्ड सेट करें।

प्रश्न 21. पॉवरपॉइंट 2019 में रिकॉर्ड स्लाइड शो फीचर आपको क्या करने की अनुमति देता हैं?

  • A) प्रत्येक स्लाइड के लिए ऑडियो कथन रिकॉर्ड करना
  • B) प्रेजेंटेशन के दौरान माउस के मूवमेंट को
  • C) वीडियो की भांति सम्पूर्ण प्रेजेंटेशन को
  • D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी

Record Slide Show फीचर स्पीकर के ऑडियो कथन, माउस मूवमेंट और पूरे प्रेजेंटेशन को वीडियो की तरह रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है — यह सभी विकल्प इसमें शामिल हैं।

प्रश्न 22. शुरुआत से पॉवरपॉइंट शो चलाने के लिए पॉवरपॉइंट का उपयोग करते समय, सलेक्ट करें?

  • A) View, Slide
  • B) Slide Show from beginning
  • C) View Outline
  • D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: B) Slide Show from beginning

प्रेजेंटेशन को शुरुआत से चलाने के लिए Slide Show टैब में 'From Beginning' विकल्प का चयन किया जाता है।

प्रश्न 23. पॉवरपॉइंट 2019 में डिज़ाइन थीम अप्लाई करने के लिए किस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है?

  • A) डिज़ाइन टैब सलेक्ट करें एवं थीम ग्रुप को सलेक्ट करें
  • B) इच्छानुसार थीम पर क्लिक करें
  • C) a तथा b दोनों
  • D) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: C) a तथा b दोनों

डिज़ाइन थीम अप्लाई करने के लिए Design टैब में जाकर Themes ग्रुप को सेलेक्ट करें और फिर इच्छानुसार थीम पर क्लिक करें — दोनों चरण मिलकर यह प्रक्रिया पूरी करते हैं।

प्रश्न 24. पॉवरपॉइंट में आईड्रॉपर टूल का उद्देश्य क्या हैं?

  • A) स्लाइडों पर कलर एक्यूरेसी को मापता हैं
  • B) एक ऑब्जेक्ट की फॉर्मेटिंग को दूसरे ऑब्जेक्ट पर अप्लाई करता हैं
  • C) विशिष्ट स्लाइड तत्वों पर ज़ूम इन करता हैं
  • D) प्रेजेंटेशन की ब्राइटनेस को एडजस्ट करता हैं

सही उत्तर: A) स्लाइडों पर कलर एक्यूरेसी को मापता हैं

आईड्रॉपर (Eyedropper) टूल का उपयोग स्लाइड पर मौजूद किसी भी रंग को सटीक रूप से चुनने (पिक करने) के लिए किया जाता है, ताकि उसी रंग को अन्य ऑब्जेक्ट पर अप्लाई किया जा सके।

प्रश्न 25. आप हैंडआउट्स में प्रति पेज स्लाइडों की अधिकतम संख्या कितनी शामिल कर सकते हैं?

  • A) 2 स्लाइड्स
  • B) 3 स्लाइड्स
  • C) 6 स्लाइड्स
  • D) 9 स्लाइड्स

सही उत्तर: D) 9 स्लाइड्स

पॉवरपॉइंट में हैंडआउट्स प्रिंट करते समय एक पेज पर अधिकतम 9 स्लाइड्स तक शामिल की जा सकती हैं।

प्रश्न 26. पॉवरपॉइंट में एनीमेशन पेंटर का उद्देश्य क्या हैं?

  • A) एनीमेशन को सीधे स्लाइड पर पेंट करना
  • B) एनीमेशन को एक ऑब्जेक्ट से दूसरे ऑब्जेक्ट में कॉपी करना
  • C) एनीमेशन के कलर को बदलना
  • D) कस्टम एनीमेशन क्रिएट करना

सही उत्तर: B) एनीमेशन को एक ऑब्जेक्ट से दूसरे ऑब्जेक्ट में कॉपी करना

Animation Painter की मदद से एक ऑब्जेक्ट पर लागू एनीमेशन इफ़ेक्ट को कॉपी करके दूसरे ऑब्जेक्ट पर आसानी से अप्लाई किया जा सकता है।

प्रश्न 27. पॉवरपॉइंट 2019 में स्लाइड शो के दौरान पेन टूल को सक्रिय करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Alt+P
  • B) Ctrl+P
  • C) Ctrl+C
  • D) Ctrl+T

सही उत्तर: B) Ctrl+P

स्लाइड शो के दौरान पेन टूल सक्रिय करने के लिए Ctrl+P शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 28. आप पॉवरपॉइंट 2019 स्लाइड में वीडियो कैसे ऐड कर सकते हैं?

  • A) इन्सर्ट टैब में इन्सर्ट वीडियो ऑप्शन का उपयोग करना
  • B) स्लाइड में वीडियो का यूआरएल कॉपी तथा पेस्ट करना
  • C) स्लाइड पर वीडियो फाइल को ड्रैग एंड ड्राप करना
  • D) पॉवरपॉइंट में वीडियो ऐड नहीं किया जा सकता हैं

सही उत्तर: A) इन्सर्ट टैब में इन्सर्ट वीडियो ऑप्शन का उपयोग करना

स्लाइड में वीडियो जोड़ने के लिए Insert टैब में मौजूद Video विकल्प का उपयोग किया जाता है, जिससे फाइल से या ऑनलाइन वीडियो जोड़ा जा सकता है।

प्रश्न 29. स्लाइड शो देखने के लिए किस कुंजी का उपयोग किया जा सकता हैं?

  • A) F5
  • B) F2
  • C) F6
  • D) F10

सही उत्तर: A) F5

प्रेजेंटेशन को स्लाइड शो के रूप में (पहली स्लाइड से) चलाने के लिए F5 कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 30. पहली स्लाइड पर जाने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Home
  • B) End
  • C) Ctrl+Home
  • D) Tab

सही उत्तर: A) Home

प्रेजेंटेशन की पहली स्लाइड पर जाने के लिए Home शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है (सामान्य दृश्य में)।

प्रश्न 31. पॉवरपॉइंट 2019 में स्लाइड शो के दौरान सभी स्लाइड डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) F5
  • B) Ctrl+S
  • C) F1
  • D) Ctrl+A

सही उत्तर: B) Ctrl+S

स्लाइड शो के दौरान 'All Slides' डायलॉग बॉक्स (जिससे किसी भी स्लाइड पर सीधे जाया जा सकता है) खोलने के लिए Ctrl+S शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 32. पॉवरपॉइंट 2019 में टेक्स्ट का फॉन्ट, साइज़, रंग व अलाइनमेंट बदलने से संबंधित सबसे अधिक उपयोग होने वाले कमांड्स किस टैब में स्थित होते हैं?

  • A) होम टैब
  • B) इन्सर्ट टैब
  • C) एनीमेशन टैब
  • D) डिज़ाइन टैब

सही उत्तर: A) होम टैब

फॉन्ट, साइज़, रंग और अलाइनमेंट बदलने से संबंधित सबसे अधिक उपयोग होने वाले कमांड्स Home टैब में स्थित होते हैं।

प्रश्न 33. पॉवरपॉइंट 2019 में एक नया ब्लैंक प्रेजेंटेशन बनाने के लिए किस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है?

  • A) स्टार्ट बटन पर क्लिक करें
  • B) ऑप्शन पैनल में से पॉवरपॉइंट 2019 आइकॉन पर क्लिक करें
  • C) पॉवरपॉइंट टेम्पलेट पर ब्लैंक प्रेजेंटेशन ऑप्शन का चुनाव करें
  • D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी

ब्लैंक पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने के लिए स्टार्ट बटन से पॉवरपॉइंट खोलना, फिर टेम्पलेट स्क्रीन पर Blank Presentation विकल्प चुनना — यह सभी चरण मिलकर प्रक्रिया पूरी करते हैं।

प्रश्न 34. पॉवरपॉइंट 2019 में हाईलाइट किये गए टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Ctrl + C
  • B) Ctrl + V
  • C) Ctrl + A
  • D) Ctrl + Z

सही उत्तर: A) Ctrl + C

हाईलाइट किए गए टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए Ctrl + C शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 35. पॉवरपॉइंट 2019 में सेलेक्टेड टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Ctrl + B
  • B) Ctrl + C
  • C) Ctrl + A
  • D) Ctrl + O

सही उत्तर: A) Ctrl + B

सेलेक्टेड टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए Ctrl + B शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 36. एमएस पॉवरपॉइंट 2019 में हाइपरलिंक ऐड करने के लिए किस कुंजी का उपयोग किया जाता हैं?

  • A) Alt + K
  • B) Ctrl + K
  • C) Ctrl + B
  • D) Ctrl + H

सही उत्तर: B) Ctrl + K

पॉवरपॉइंट में हाइपरलिंक जोड़ने के लिए Ctrl + K शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 37. आप पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का पहलू अनुपात (Aspect Ratio)कैसे बदल सकते हैं?

  • A) स्लाइड शो टैब पर जाएं और पहलू अनुपात चुनें
  • B) डिज़ाइन टैब में स्लाइड Size विकल्पों का उपयोग करें
  • C) अपने कंप्यूटर का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन बदलें
  • D) पावरपॉइंट में पहलू अनुपात को संशोधित नहीं किया जा सकता

सही उत्तर: B) डिज़ाइन टैब में स्लाइड Size विकल्पों का उपयोग करें

प्रेजेंटेशन का पहलू अनुपात (Aspect Ratio) बदलने के लिए Design टैब में Slide Size विकल्प का उपयोग करके 4:3 या 16:9 जैसे अनुपात चुने जा सकते हैं।

प्रश्न 38. क्या आपका लोगो हर स्लाइड पर एक ही स्थान पर स्वचालित रूप से सम्मिलित होता है?

  • A) Notes Master
  • B) Slide Master
  • C) Handout Master
  • D) All of the Above

सही उत्तर: B) Slide Master

Slide Master में जोड़ा गया लोगो स्वचालित रूप से प्रेजेंटेशन की हर स्लाइड पर एक ही स्थान पर दिखाई देता है, क्योंकि यह सभी स्लाइड्स के लिए एक सामान्य टेम्पलेट का कार्य करता है।

प्रश्न 39. पावरपोईंट मे प्रेजेंटेर व्यू का उद्देश्य क्या है?

  • A) दर्शकों को प्रेजेंटेर व्यू देखने की अनुमति देता है
  • B) प्रेजेंटेर के लिए अतिरिक्त जानकारी ओर टूल्स प्रदान करता है
  • C) स्लाइड्स की कलर स्कीम को बदलता है
  • D) फूल स्क्रीन मोड को ऐक्टिव करता है

सही उत्तर: B) प्रेजेंटेर के लिए अतिरिक्त जानकारी ओर टूल्स प्रदान करता है

प्रेजेंटर व्यू प्रस्तुतकर्ता के लिए स्पीकर नोट्स, अगली स्लाइड की झलक और टाइमर जैसी अतिरिक्त जानकारी व टूल्स प्रदान करता है, जबकि दर्शकों को केवल सामान्य स्लाइड शो दिखाई देता है।

⬅ पिछला Assessment 9 अगला: Assessment 11 ➡
RC
Richhpal Choudhary RS-CIT विषय विशेषज्ञ — myrscit.com पर कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ी सामग्री लिखते हैं।