RSCIT Old Paper 12 April 2026 — Full Solved Paper with Answer Key by myRSCIT.com
RSCIT Old Paper 12 April 2026, RKCL द्वारा आयोजित RS-CIT परीक्षा का वास्तविक प्रश्न पत्र है। इस पेपर में कंप्यूटर बेसिक्स, इंटरनेट, MS Office, साइबर सुरक्षा, ई-गवर्नेंस और डिजिटल पेमेंट जैसे सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स से कुल 35 प्रश्न पूछे गए थे। myrscit.com पर आप इस पेपर के सभी प्रश्न, उनके सही उत्तर (Answer Key) और आसान भाषा में विस्तृत समाधान (Solution) निःशुल्क पढ़ सकते हैं।
पुराने पेपर हल करना RS-CIT परीक्षा की सबसे कारगर तैयारी रणनीति मानी जाती है, क्योंकि इससे परीक्षा का पैटर्न, कठिनाई स्तर और बार-बार दोहराए जाने वाले टॉपिक्स समझ आते हैं। नीचे दिए गए हर प्रश्न के 4 विकल्प (Options) दिए गए हैं — प्रश्न हल करने के बाद "समाधान देखें (Show Solution)" बटन पर क्लिक करके सही उत्तर व उसकी विस्तृत व्याख्या पढ़ें।
यह Old Paper क्यों महत्वपूर्ण है?
RSCIT Old Paper 12 April 2026 वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का संग्रह है, इसलिए यह RS-CIT Main Exam की तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत है। इस पेपर में इमेज ऑप्टिमाइज़ेशन, GUI, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डिजिलॉकर, राज ई-वॉल्ट, राज मेघ, MS Word/Excel और साइबर सुरक्षा (DNS Poisoning, Skimmer) जैसे मौजूदा पैटर्न के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। इसे ध्यान से हल करना आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाएगा।
महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Question and Answers with Solution)
RSCIT Old Paper 12 April 2026 के नीचे दिए गए किसी भी प्रश्न संख्या पर क्लिक करके सीधे उस प्रश्न पर पहुँचें:
प्रश्न 1. आप किसी सरकारी पोर्टल पर इमेज अपलोड करने से पहले उसका फाइल साइज़ कम करना चाहते हैं। आपको क्या करना चाहिए?
सही उत्तर: D) किसी इमेज ऑप्टिमाइज़ेशन टूल या वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए
इमेज का साइज़ कम करने के लिए Image Optimization Tool या Website का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसे ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (जीयूआई) का एक नुकसान माना जाता है?
सही उत्तर: C) इसे छवियों को प्रदर्शित करने और उनमें परिवर्तन करने के लिए अधिक मेमोरी और तेज़ प्रोसेसर की आवश्यकता होती है।
GUI को ग्राफिक्स दिखाने के लिए अधिक Memory और तेज़ Processor की जरूरत होती है।
प्रश्न 3. अधिकांश एमएस ऑफिस अनुप्रयोगों में अंतिम क्रिया को पूर्ववत करने के लिए आमतौर पर किस कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है?
सही उत्तर: C) Ctrl+Z
Ctrl+Z Undo (पूर्ववत) के लिए उपयोग होता है।
प्रश्न 4. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का सबसे अच्छा उदाहरण कौनसा है?
सही उत्तर: C) पासवर्ड और मोबाइल पर ओटीपी भेजना
Two-Factor Authentication में Password + OTP सबसे अच्छा उदाहरण है।
प्रश्न 5. क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पीछे आमतौर पर छपा हुआ 3 अंकों का सुरक्षा कोड क्या होता है?
सही उत्तर: B) सीवीवी
CVV (Card Verification Value) कार्ड के पीछे 3 अंकों का सुरक्षा कोड होता है।
प्रश्न 6. सबसे कम मेमोरी साइज़ का चयन करें –
सही उत्तर: C) किलोबाइट
Kilobyte सबसे छोटी यूनिट है इन विकल्पों में।
प्रश्न 7. क्यूआर कोड में “क्यूआर” का क्या अर्थ है?
सही उत्तर: A) क्विक रिस्पॉन्स
QR = Quick Response।
प्रश्न 8. फाइल पथ उदाहरण D:\RSCIT\VMOU.jpg में, VMOU.jpg क्या दर्शाता है?
सही उत्तर: C) फाइल का पूरा नाम, उसके एक्सटेंशन सहित
VMOU.jpg फाइल का पूरा नाम (नाम + एक्सटेंशन) है।
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से किसे ‘सिस्टम सॉफ़्टवेयर’ माना जाता है, जो कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन करता है?
सही उत्तर: D) ऑपरेटिंग सिस्टम
Operating System सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को मैनेज करता है।
प्रश्न 10. कंप्यूटर ने स्कूली पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण कैसे किया है?
सही उत्तर: B) पुस्तकों को डिजिटल प्रारूप (ई-पुस्तको) में परिवर्तित करके और पुस्तक निर्गम प्रक्रिया को स्वचालित करके
कंप्यूटर ने पुस्तकों को डिजिटल बनाया और इश्यू प्रक्रिया को स्वचालित किया।
प्रश्न 11. गूगल प्ले स्टोर क्या है?
सही उत्तर: A) यह गूगल द्वारा एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए विकसित एक अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सॉफ़्टवेयर स्टोर है।
Google Play Store Android ऐप्स और सॉफ्टवेयर का आधिकारिक स्टोर है।
प्रश्न 12. FASTag राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली तकनीक है। टोल प्लाजा पर शुल्क स्वचालित रूप से काटने के लिए FASTag किस तकनीक का उपयोग करता है?
सही उत्तर: B) रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी)
FASTag RFID तकनीक का उपयोग करता है।
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से किसे इनपुट डिवाइस के रूप में वर्गीकृत किया जाता है?
सही उत्तर: D) ट्रैकबॉल
Trackball एक Input Device है। बाकी Output Devices हैं।
प्रश्न 14. कंप्यूटर कीबोर्ड पर ____ कुंजियों को “टॉगल कुंजी” के रूप में जाना जाता है क्योंकि इनका उपयोग किसी विशेष सुविधा को चालू या बंद करने के लिए किया जाता है।
सही उत्तर: C) कैप्स लॉक, नम लॉक और स्क्रॉल लॉक
Caps Lock, Num Lock और Scroll Lock Toggle Keys हैं।
प्रश्न 15. विंडोज़ 11 में डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र कौनसा है?
सही उत्तर: D) माइक्रोसॉफ्ट एज
Windows 11 का डिफॉल्ट ब्राउज़र Microsoft Edge है।
प्रश्न 16. रवि अपने दोस्त को जीमेल के जरिए 35 एमबी की एक उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो फाइल भेजने की कोशिश कर रहा है। जब वह इस फाइल को अपने ईमेल में अटैच करने का प्रयास करेगा तो क्या होगा?
सही उत्तर: C) जीमेल फाइल को सीधे अटैचमेंट के बजाय स्वचालित रूप से गूगल ड्राइव लिंक में बदल देगा।
Gmail 25 MB से बड़ी फाइल को Google Drive लिंक में बदल देता है।
प्रश्न 17. भारत सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कौनसा पोर्टल या ऐप आता है जिसका उद्देश्य कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालयों के लिए पूर्ण-पाठ अनुक्रमणिका एकत्र करना और उपलब्ध कराना है?
सही उत्तर: B) एनडीएल (NDL)
NDL (National Digital Library) शिक्षा विभाग का डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल है।
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौनसा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ओपन-सोर्स है और गूगल द्वारा विकसित किया गया है?
सही उत्तर: C) एंड्रॉइड
Android Google द्वारा विकसित Open-Source Mobile OS है।
प्रश्न 19. डिजिलॉकर ऐप का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
सही उत्तर: C) क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म पर कानूनी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से जारी करना, संग्रहीत करना और सत्यापित करना।
DigiLocker दस्तावेजों को डिजिटल रूप से स्टोर और वेरिफाई करने के लिए है।
प्रश्न 20. पोर्ट्रेट और लैंडस्केप से आपका क्या तात्पर्य है?
सही उत्तर: A) पेज ओरिएंटेशन
Portrait और Landscape Page Orientation हैं।
प्रश्न 21. वर्ड 2019 में, रिबन _______ की श्रृंखला से बना होता है।
सही उत्तर: C) टैब्स
Ribbon Tabs की श्रृंखला से बना होता है।
प्रश्न 22. एमएस वर्ड 2019 दस्तावेज़ में डिफॉल्ट फॉन्ट और फॉन्ट आकार क्या हैं?
सही उत्तर: B) कैलिब्री, 11
MS Word 2019 का डिफॉल्ट Font Calibri और Size 11 है।
प्रश्न 23. एमएस एक्सेल में “एब्सोल्यूट सेल रेफरेंस” बनाने के लिए किस प्रतीक का उपयोग किया जाता है (उदाहरण के लिए, यह सुनिश्चित करना कि अन्य सेल में कॉपी करने पर रेफरेंस न बदले)?
सही उत्तर: C) $
Absolute Cell Reference के लिए $ चिह्न उपयोग होता है (जैसे $A$1)।
प्रश्न 24. यदि कोई साइबर हमलावर मानव-पठनीय डोमेन नाम को आईपी पते में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को बाधित करता है और जानकारी चुराने के लिए आपके ट्रैफिक को किसी अवैध वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित करता है, तो कौनसा साइबर खतरा उत्पन्न हुआ है?
सही उत्तर: C) डीएनएस पॉइजनिंग (DNS Poisoning)
यह DNS Poisoning / DNS Spoofing attack है।
प्रश्न 25. धोखाधड़ी करने वाले लोग कभी-कभी एटीएम मशीनों में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगा देते हैं जो कार्ड स्लॉट और कीपैड में दर्ज की गई सभी जानकारी को रिकॉर्ड कर लेता है। इस उपकरण को क्या कहते हैं?
सही उत्तर: A) स्किमर (Skimmer)
ATM पर लगाए जाने वाले इस उपकरण को Skimmer कहते हैं।
प्रश्न 26. “इमेज ऑप्टिमाइज़ेशन” का प्राथमिक लाभ क्या है?
सही उत्तर: B) छवि की गुणवत्ता से समझौता किए बिना छवि का आकार 80-85% तक कम करना।
Image Optimization गुणवत्ता बनाए रखते हुए फाइल साइज़ कम करता है।
प्रश्न 27. मानक सेट में उपलब्ध न होने वाले प्रतीकों और वर्णों से जुड़े जटिल समीकरण बनाने के लिए किस लिब्रेऑफिस टूल का उपयोग, सूत्र या समीकरण एडिटर के रूप में किया जाता है?
सही उत्तर: B) Math
LibreOffice Math समीकरण और सूत्र बनाने के लिए उपयोग होता है।
प्रश्न 28. यदि उपयोगकर्ता किसी ट्रेन की वास्तविक समय की लाइव स्थिति या उसकी समय सारणी की सटीक जांच करना चाहते हैं, तो उन्हें किस आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहिए?
सही उत्तर: A) राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस)
NTES (National Train Enquiry System) से ट्रेन की लाइव स्टेटस चेक की जाती है।
प्रश्न 29. कॉलम A में दिए गए इंटरनेट कनेक्शन के प्रकारों को कॉलम B में दिए गए उनके सही विवरणों
से मिलान करें –
कॉलम A – कॉलम B
(I) डायल अप – (P) एक वायरलेस तकनीक जो पीसी, स्मार्टफोन और
प्रिंटर जैसे उपकरणों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए रेडियो आवृत्ति का उपयोग करती है।
(II)
ब्रॉडबैंड – (Q) आमतौर पर यह सबसे धीमा इंटरनेट कनेक्शन होता है जो फोन कॉल की तरह मॉडेम पर नंबर
डायल करके कनेक्ट होता है।
(III) वाईफाई – (R) एक हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, जो आमतौर पर
टेलीफोन कंपनियों द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से बड़ी मात्रा में जानकारी भेजी जाती
है।
निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनें-
सही उत्तर: C) (I)-(Q), (II)-(R), (III)-(P)
Dial-up सबसे धीमा (Q), Broadband हाई-स्पीड (R), WiFi वायरलेस (P)।
प्रश्न 30. राजस्थान में ई-गवर्नेस पहलों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
कथन (I)
– राज ई-वॉल्ट एक अनुकूलित क्यूआर और फोटो-सक्षम डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली है।
कथन (II) – राज
मेघ राजस्थान के लिए SaaS और PaaS आधार पर संपूर्ण क्लाउड सक्षमता प्रदान करता है।
ऊपर दिए गए
कथनों में से कौनसा / से कथन सही है/हैं?
सही उत्तर: B) केवल (II)
Raj Megh क्लाउड सेवाएं प्रदान करता है। Raj e-Vault दस्तावेज़ स्टोरेज के लिए है, डिजिटल सिग्नेचर सिस्टम नहीं।
प्रश्न 31. निम्नलिखित में से कौनसा ईमेल पते का हिस्सा नहीं है?
सही उत्तर: D) रिक्त स्थान
ईमेल एड्रेस में स्पेस (रिक्त स्थान) नहीं हो सकता।
प्रश्न 32. निम्नलिखित में से कौनसी कुंजी आपको वर्तमान स्क्रीन के कंटेन्ट को छवि के रूप में प्रिंट करने में सक्षम बनाएगी?
सही उत्तर: B) Print Screen
Print Screen कुंजी स्क्रीनशॉट लेती है।
प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौनसे वैध सर्च इंजन हैं?
सही उत्तर: C) गूगल, बिंग, याहू
Google, Bing और Yahoo वैध Search Engines हैं।
प्रश्न 34. निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें –
सही उत्तर: A) इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
केवल विकल्प A सही है। OMR = Optical Mark Recognition, Skype एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है, प्रिंटर क्वालिटी DPI में मापी जाती है।
प्रश्न 35. निम्नलिखित परिभाषाओं पर विचार करें –
(I) व्यक्तिगत पत्रों का एक बैच बनाएं और
प्रिंट करें
(II) चुनौती प्रतिक्रिया तंत्र
(III) आदेशों या निर्देशों की श्रृंखला
(I),
(II) और (III) क्रमशः निम्नलिखित से संबंधित हैं –
सही उत्तर: D) मेल मर्ज, कैप्चा, मैक्रो
(I) Mail Merge, (II) CAPTCHA, (III) Macro।