RSCIT Old Paper 27 April 2025 by myRSCIT.com

RSCIT Old Paper 27 April 2025

RSCIT Old Paper 27 April 2025, RKCL द्वारा आयोजित RS-CIT परीक्षा का वास्तविक प्रश्न पत्र है। इस पेपर में MS Excel के फंक्शन व चार्ट, PowerPoint, राजस्थान की SSO व राज ई-वॉल्ट सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल पेमेंट (RuPay, B2C) और कंप्यूटर हार्डवेयर (लेजर प्रिंटर, DRAM) जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स से कुल 35 प्रश्न पूछे गए थे। myrscit.com पर आप इस पेपर के सभी प्रश्न, उनके सही उत्तर (Answer Key) और आसान भाषा में विस्तृत समाधान (Solution) निःशुल्क पढ़ सकते हैं।

पुराने पेपर हल करना RS-CIT परीक्षा की सबसे कारगर तैयारी रणनीति मानी जाती है, क्योंकि इससे परीक्षा का पैटर्न, कठिनाई स्तर और बार-बार दोहराए जाने वाले टॉपिक्स समझ आते हैं। नीचे दिए गए हर प्रश्न के 4 विकल्प (Options) दिए गए हैं — प्रश्न हल करने के बाद "समाधान देखें (Show Solution)" बटन पर क्लिक करके सही उत्तर व उसकी विस्तृत व्याख्या पढ़ें।

35कुल प्रश्न
MCQप्रश्न प्रकार
निःशुल्कफीस
हिंदीभाषा

यह Old Paper क्यों महत्वपूर्ण है?

RSCIT Old Paper 27 April 2025 वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का संग्रह है, इसलिए यह RS-CIT Main Exam की तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत है। इस पेपर में Excel के COUNT फंक्शन व Freeze Panes, राजस्थान SSO व राज ई-वॉल्ट, NVSP मतदाता पोर्टल, आयुष्मान भारत योजना, DNS व वेब स्पाइडर, RuPay कार्ड और IRCTC जैसे मौजूदा पैटर्न के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। इसे ध्यान से हल करना आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाएगा।

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Question and Answers with Solution)

RSCIT Old Paper 27 April 2025 के नीचे दिए गए किसी भी प्रश्न संख्या पर क्लिक करके सीधे उस प्रश्न पर पहुँचें:

प्रश्न 1. Excel में नई वर्कबुक बनाने के लिए शॉर्टकट कंजी क्या है?

  • A) Ctrl + N
  • B) Ctrl + O
  • C) Ctrl + S
  • D) Ctrl + P

सही उत्तर: A) Ctrl + N

Excel में नई Workbook बनाने के लिए Ctrl + N शॉर्टकट उपयोग होता है।

प्रश्न 2. Excel में COUNT फंक्शन क्या करता है ?

  • A) सभी संख्याओं को जोड़ता है।
  • B) उन कक्षों की गिनती करता है जिनमें संख्यात्मक मान होते हैं।
  • C) संख्याओं का औसत निकालता है।
  • D) संख्याओं का गुणा करता है।

सही उत्तर: B) उन कक्षों की गिनती करता है जिनमें संख्यात्मक मान होते हैं।

COUNT फंक्शन केवल उन सेल्स की गिनती करता है जिनमें संख्यात्मक मान होते हैं।

प्रश्न 3. Excel में Panes को फ्रीज़ कैसे किया जाता है ?

  • A) View टैब पर क्लिक करके Freeze Panes चुनिए
  • B) Ctrl + F दबाइए
  • C) सेल पर राइट क्लिक करके Freeze चुनिए
  • D) Insert टैब का उपयोग कीजिए

सही उत्तर: A) View टैब पर क्लिक करके Freeze Panes चुनिए

View → Freeze Panes से पंक्तियाँ/कॉलम फ्रीज़ किए जाते हैं।

प्रश्न 4. किस चार्ट प्रकार का उपयोग समय के साथ रुझान दिखाने के लिए सबसे अच्छा है ?

  • A) पाई चार्ट
  • B) बार चार्ट
  • C) लाइन चार्ट
  • D) स्केटर चार्ट

सही उत्तर: C) लाइन चार्ट

Line Chart समय के साथ ट्रेंड दिखाने के लिए सबसे उपयुक्त है।

प्रश्न 5. Excel 2019 में फॉर्मूला शुरू करने के लिए कौनसा प्रतीक प्रयोग होता है ?

  • A) =
  • B) +
  • C) @
  • D) #

सही उत्तर: A) =

Excel में फॉर्मूला हमेशा = से शुरू होता है।

प्रश्न 6. PowerPoint 2019 में स्लाइड शो को शुरुआत से शुरू करने की शॉर्टकट कुंजी क्या है ?

  • A) F4
  • B) F2
  • C) F5
  • D) F8

सही उत्तर: C) F5

PowerPoint में स्लाइड शो शुरुआत से शुरू करने के लिए F5 दबाएँ।

प्रश्न 7. PowerPoint 2019 में चित्र आकृतियाँ और चार्ट डालने के लिए कौनसा टैब उपयोग होता है ?

  • A) Design
  • B) Insert
  • C) Transitions
  • D) View

सही उत्तर: B) Insert

Insert टैब से Pictures, Shapes, Charts आदि डाले जाते हैं।

प्रश्न 8. भारत में साइबर अपराधों और ई-कॉमर्स से संबंधित प्रमुख कानून कौनसा है ?

  • A) भारतीय दण्ड संहिता
  • B) भारतीय आईटी अधिनियम, 2000
  • C) भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957
  • D) भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872

सही उत्तर: B) भारतीय आईटी अधिनियम, 2000

साइबर अपराध और ई-कॉमर्स के लिए IT Act, 2000 प्रमुख कानून है।

प्रश्न 9. सहयोगात्मक वर्ड प्रोसेसिंग के लिए कौनसा Google Workspace ऐप उपयोग होता है ?

  • A) Google Sheets
  • B) Google Docs
  • C) Google Forms
  • D) Google Slides

सही उत्तर: B) Google Docs

Google Docs सहयोगात्मक वर्ड प्रोसेसिंग के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 10. LibreOffice का कौनसा घटक प्रस्तुतियाँ बनाने के लिए उपयोग किया जाता है ?

  • A) Writer
  • B) Calc
  • C) Impress
  • D) Base

सही उत्तर: C) Impress

LibreOffice Impress प्रेजेंटेशन बनाने के लिए है (PowerPoint का विकल्प)।

प्रश्न 11. इमेज ऑप्टिमाइज़ेशन का मुख्य लाभ क्या है ?

  • A) इमेज की गुणवत्ता बढ़ाता है।
  • B) गुणवत्ता को बिना खोए आकार कम करता है।
  • C) इमेज में स्पेशल इफेक्ट्स जोड़ता है।
  • D) इमेजिस को टेक्स्ट में बदलता है।

सही उत्तर: B) गुणवत्ता को बिना खोए आकार कम करता है।

Image Optimization गुणवत्ता बनाए रखते हुए फाइल साइज़ कम करता है।

प्रश्न 12. सिस्टम रिस्टोर प्वाइंट का उद्देश्य क्या है ?

  • A) सभी फाइलें हटाना
  • B) सिस्टम को पिछली स्थिति में पुर्स्थापित करना
  • C) इंटरनेट स्पीड बढ़ाना
  • D) नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना

सही उत्तर: B) सिस्टम को पिछली स्थिति में पुर्स्थापित करना

System Restore Point सिस्टम को पिछले सुरक्षित बिंदु पर वापस लाता है।

प्रश्न 13. राजस्थान में सिंगल साईंन ऑन (SSO) सुविधा का उद्देश्य क्या है?

  • A) विधवाओं के लिए कई लॉगिन आईडी प्रदान करता
  • B) उपयोगकर्ताओं को एक ही लॉगिन से कई सरकारी सेवाओं तक पहुँचने की सुविधा देना
  • C) आधार प्रमाणीकरण को बदलना
  • D) शिकायतों को ट्रैक करना

सही उत्तर: B) उपयोगकर्ताओं को एक ही लॉगिन से कई सरकारी सेवाओं तक पहुँचने की सुविधा देना

SSO एक लॉगिन से कई सरकारी सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है।

प्रश्न 14. IRCTC का पूरा नाम क्या है ?

  • A) Indian Railway Catering and Tourism Corporation
  • B) International Railway Catering and Tourism Corporation
  • C) Indian Railway Communication and Transport Corporation
  • D) Indian Railway Catering Transport Company

सही उत्तर: A) Indian Railway Catering and Tourism Corporation

IRCTC = Indian Railway Catering and Tourism Corporation।

प्रश्न 15. मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए कौनसा पोर्टल उपयोग होता है ?

  • A) www.nvsp.in
  • B) www.uidai.gov.in
  • C) www.passportindia.gov.in
  • D) www.irctc.co.in

सही उत्तर: A) www.nvsp.in

NVSP (National Voters’ Service Portal) पर मतदाता सूची चेक की जाती है।

प्रश्न 16. कौनसी योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹ 5 लाख तक की स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है ?

  • A) जन-आधार योजना
  • B) आयुष्मान भारत योजना
  • C) भामाशाह योजना
  • D) राज संपर्क

सही उत्तर: B) आयुष्मान भारत योजना

Ayushman Bharat योजना ₹5 लाख तक स्वास्थ्य कवरेज देती है।

प्रश्न 17. राजस्थान में शिकायत दर्ज करने के लिए कौनसा पोर्टल उपयोग किया जाता है ?

  • A) जन सूचना पोर्टल
  • B) राजस्थान संपर्क
  • C) ई-मित्र
  • D) राज ई-वॉल्ट

सही उत्तर: B) राजस्थान संपर्क

राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत दर्ज करने के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 18. ई-मार्केटिंग का कारण है?

  • A) डाक मिल
  • B) पौष अभियान
  • C) सोशल मीडिया
  • D) घर घर बिक्री

सही उत्तर: C) सोशल मीडिया

ई-मार्केटिंग का प्रमुख माध्यम Social Media है।

प्रश्न 19. कौनसी मेमोरी प्रकार डेटा को बनाए रखने के लिए लगातार रिफ्रेशिंग की आवश्यकता रखती है ?

  • A) SRAM
  • B) DRAM
  • C) ROM
  • D) Cache

सही उत्तर: B) DRAM

DRAM (Dynamic RAM) को लगातार Refresh करने की जरूरत होती है।

प्रश्न 20. कौनसा प्रिंटर टोनर और एक फोटोसेंसिटिव ड्रम का उपयोग करता है ?

  • A) इंकजेट
  • B) डॉट मैट्रिक्स
  • C) लेजर
  • D) थर्मल

सही उत्तर: C) लेजर

Laser Printer Toner और Photosensitive Drum का उपयोग करता है।

प्रश्न 21. ऑपरेटिंग सिस्टम की मुख्य भूमिका क्या है ?

  • A) हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन कराना
  • B) दस्तावेज़ बनाना
  • C) इंटरनेट से कनेक्ट करना
  • D) मल्टीमीडिया फाइल चलाना

सही उत्तर: A) हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन कराना

Operating System Hardware और Software संसाधनों का प्रबंधन करता है।

प्रश्न 22. Windows 11 की कौनसी विशेषता कई खुले ऐप्स को अलग-अलग डेस्कटॉप में व्यवस्थित करने की सुविधा देती है ?

  • A) टास्क व्यू
  • B) कोरटाना
  • C) क्विक लॉन्च
  • D) सिस्टम ट्रे

सही उत्तर: A) टास्क व्यू

Task View से Virtual Desktops बनाए और प्रबंधित किए जा सकते हैं।

प्रश्न 23. कौनसा इंटरनेट कनेक्शन टेलीफोन लाइनों का उपयोग करता है लेकिन डायल-अप की आवश्यकता नहीं होती ?

  • A) DSL
  • B) सैटेलाइट
  • C) वाई-फाई
  • D) डायल-अप

सही उत्तर: A) DSL

DSL टेलीफोन लाइन पर हाई-स्पीड इंटरनेट देता है बिना Dial-up के।

प्रश्न 24. DNS सर्वर का उद्देश्य क्या है ?

  • A) वेबसाइट सामग्री संग्रहीत करना
  • B) डोमेन नामों को IP पतों में बदलना
  • C) डेटा को एन्क्रिप्ट करना
  • D) ई-मेल सेवाओं का प्रबंध करना

सही उत्तर: B) डोमेन नामों को IP पतों में बदलना

DNS Domain Name को IP Address में convert करता है।

प्रश्न 25. कौनसा टूल वेब को क्रॉल करके सर्च इंजन के लिए पृष्ठों की सूची बनाता है ?

  • A) वेब ब्राउज़र
  • B) वेब सर्वर
  • C) वेब स्पाइडर
  • D) फायरवॉल

सही उत्तर: C) वेब स्पाइडर

Web Spider (Crawler) वेब को क्रॉल करके इंडेक्स बनाता है।

प्रश्न 26. रुपे कार्ड किस संगठन द्वारा लॉन्च किया गया था ?

  • A) RBI
  • B) NPCI
  • C) SBI
  • D) SEBI

सही उत्तर: B) NPCI

RuPay कार्ड NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा लॉन्च किया गया।

प्रश्न 27. कौनसा ई-कॉमर्स मॉडल उपभोक्ताओं को सीधे उत्पाद बेचने में शामिल है ?

  • A) B2B
  • B) C2C
  • C) B2C
  • D) C2B

सही उत्तर: C) B2C

B2C (Business to Consumer) मॉडल में कंपनी सीधे उपभोक्ताओं को बेचती है।

प्रश्न 28. राज ई-वॉल्ट का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

  • A) नौकरी खोजना
  • B) सुरक्षित डिजिटल दस्तावेज़ संग्रह
  • C) ऑनलाइन शॉपिंग
  • D) सोशल नेटवर्किंग

सही उत्तर: B) सुरक्षित डिजिटल दस्तावेज़ संग्रह

Raj e-Vault सुरक्षित डिजिटल दस्तावेज़ स्टोरेज के लिए है।

प्रश्न 29. कौनसा प्लेटफॉर्म IITs से मुफ्त MOOCs (ऑनलाइन पाठ्यक्रम) प्रदान करता है ?

  • A) Coursera
  • B) NPTEL
  • C) Udacity
  • D) Khan Academy

सही उत्तर: B) NPTEL

NPTEL IITs द्वारा मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेस प्रदान करता है।

प्रश्न 30. कौनसा ऑपरेटिंग सिस्टम ओपन सोर्स है और मोबाइल उपकरणों में आमतौर पर उपयोग किया जाता है ?

  • A) IOS
  • B) Android
  • C) Windows Mobile
  • D) BlackBerry OS

सही उत्तर: B) Android

Android Open-Source Mobile Operating System है।

प्रश्न 31. किस सुविधा का उपयोग एक टेक्स्ट से दूसरे टेक्स्ट में फॉर्मेटिंग कॉपी करने के लिए किया जाता है ?

  • A) फॉर्मेट पेंटर
  • B) कॉपी-पेस्ट
  • C) स्टाइल सेट
  • D) फॉन्ट डायलॉग

सही उत्तर: A) फॉर्मेट पेंटर

Format Painter फॉर्मेटिंग कॉपी करने के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 32. Word 2019 में डॉक्यूमेंट सेव करने के लिए डिफॉल्ट फाइल फॉर्मेट क्या है ?

  • A) .doc
  • B) .txt
  • C) .xlsx
  • D) .docx

सही उत्तर: D) .docx

MS Word 2019 का डिफॉल्ट फॉर्मेट .docx है।

प्रश्न 33. पैराग्राफ अलाइनमेंट और स्पेसिंग समायोजित करने के विकल्प किस टैब में होते हैं?

  • A) Insert
  • B) Home
  • C) Review
  • D) Design

सही उत्तर: B) Home

Paragraph Alignment और Spacing के विकल्प Home टैब में होते हैं।

प्रश्न 34. MS Word 2019 में टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए कौनसी शॉर्टकट कुंजी उपयोग होती है ?

  • A) Ctrl + 1
  • B) Ctrl + U
  • C) Ctrl + B
  • D) Ctrl + Z

सही उत्तर: C) Ctrl + B

Ctrl + B टेक्स्ट को Bold करने के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 35. PowerPoint 2019 में चुनी हुई स्लाइड डुप्लिकेट करने के लिए कौनसी शॉर्टकट कुंजी उपयोग होती है ?

  • A) Ctrl + V
  • B) Ctrl + D
  • C) Ctrl + C
  • D) Alt + D

सही उत्तर: B) Ctrl + D

PowerPoint में स्लाइड Duplicate करने के लिए Ctrl + D उपयोग होता है।

RC
Richhpal Choudhary RS-CIT विषय विशेषज्ञ — myrscit.com पर कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ी सामग्री लिखते हैं।