RSCIT Old Paper 30 March 2026 — Full Solved Paper with Answer Key by myRSCIT.com

RSCIT Old Paper 30 March 2026 — Full Solved Paper with Answer Key by myRSCIT.com

RSCIT Old Paper 30 March 2026, RKCL द्वारा आयोजित RS-CIT परीक्षा का वास्तविक प्रश्न पत्र है। इस पेपर में कंप्यूटर हार्डवेयर, CPU, MS Word/Excel, ईमेल, PDF, साइबर सुरक्षा (Hacker), URL व HTTPS, डिजिटल पेमेंट (COD) और सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स से कुल 35 प्रश्न पूछे गए थे। myrscit.com पर आप इस पेपर के सभी प्रश्न, उनके सही उत्तर (Answer Key) और आसान भाषा में विस्तृत समाधान (Solution) निःशुल्क पढ़ सकते हैं।

पुराने पेपर हल करना RS-CIT परीक्षा की सबसे कारगर तैयारी रणनीति मानी जाती है, क्योंकि इससे परीक्षा का पैटर्न, कठिनाई स्तर और बार-बार दोहराए जाने वाले टॉपिक्स समझ आते हैं। नीचे दिए गए हर प्रश्न के 4 विकल्प (Options) दिए गए हैं — प्रश्न हल करने के बाद "समाधान देखें (Show Solution)" बटन पर क्लिक करके सही उत्तर व उसकी विस्तृत व्याख्या पढ़ें।

35कुल प्रश्न
MCQप्रश्न प्रकार
निःशुल्कफीस
हिंदीभाषा

यह Old Paper क्यों महत्वपूर्ण है?

RSCIT Old Paper 30 March 2026 वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का संग्रह है, इसलिए यह RS-CIT Main Exam की तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत है। इस पेपर में डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, ग्राफिक्स कार्ड (GPU), CPU की Control Unit, MS-Word का Gutter, ईमेल के To/Cc/Bcc, URL व HTTPS सुरक्षा, हैकिंग, MS-Excel का Wrap Text और mAadhaar जैसे मौजूदा पैटर्न के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। इसे ध्यान से हल करना आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाएगा।

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Question and Answers with Solution)

RSCIT Old Paper 30 March 2026 के नीचे दिए गए किसी भी प्रश्न संख्या पर क्लिक करके सीधे उस प्रश्न पर पहुँचें:

प्रश्न 1. डॉट मैट्रिक्स एक प्रकार का ______ है।

  • A) टेप
  • B) डिस्क
  • C) प्रिंटर
  • D) बस

सही उत्तर: C) प्रिंटर

Dot Matrix एक प्रकार का Printer है।

प्रश्न 2. प्रोसेसर की गति मापने के लिए ______ का उपयोग किया जाता है।

  • A) वेलोसिटी
  • B) यूनिट
  • C) क्लॉक स्पीड (घड़ी की गति)
  • D) मैमोरी

सही उत्तर: C) क्लॉक स्पीड (घड़ी की गति)

Processor की गति Clock Speed (GHz) में मापी जाती है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर
कथन I : सीडी या डीवीडी बर्न करने की प्रक्रिया से तात्पर्य डिस्क को फॉर्मेट करके उस पर मौजूद सभी डेटा को सुरक्षित रूप से मिटाने से है।
कथन II : CVV (कार्ड वेरिफिकेशन वैल्य संख्या आमतौर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के सामने की तरफ छपा हुआ 4 अंकों का सुरक्षा कोड होता है।
निम्नलीखित कथनों में से कौन सा सही है?

  • A) केवल (I)
  • B) केवल (II)
  • C) दोनों (I) और (II)
  • D) न तो (I) और न ही (II)

सही उत्तर: D) न तो (I) और न ही (II)

Burning डेटा लिखने की प्रक्रिया है, मिटाने की नहीं। CVV आमतौर पर 3 अंकों का होता है और कार्ड के पीछे छपा होता है।

प्रश्न 4. ______वित्तीय संस्थानों द्वारा लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला सुरक्षा प्रमाण पत्र है।

  • A) पीडीएफ
  • B) ओटीपी
  • C) आईएमपीएस
  • D) डॉक

सही उत्तर: B) ओटीपी

OTP (One Time Password) लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 5. ______राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली शिकायत निवारण सेवा है।

  • A) राजस्थान संपर्क
  • B) राजस्थान ई-वॉल्ट
  • C) आरएसआरटीसी
  • D) आरपीएससी

सही उत्तर: A) राजस्थान संपर्क

राजस्थान संपर्क शिकायत निवारण सेवा है।

प्रश्न 6. एक्सेल में चार्ट्स का उपयोग किस लिए किया जाता है?

  • A) डेटा सहेजने के लिए
  • B) डेटा को दृश्य रूप देने के लिए
  • C) डेटा को हटाने के लिए
  • D) कोई नहीं

सही उत्तर: B) डेटा को दृश्य रूप देने के लिए

Charts डेटा को visually represent करने के लिए उपयोग होते हैं।

प्रश्न 7. यूआरएल (URL) क्या होता है?

  • A) यह एक ऐसा उपकरण है जो कंप्यूटर को टेलीफोन लाइनों के माध्यम से डेटा संचारित करने में सक्षम बनाता है।
  • B) यह सबसे धीमा प्रकार का इंटरनेट कनेक्शन है।
  • C) इसका उपयोग आमतौर पर लैन के खंडों को जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • D) यह एक विशिष्ट पता है जो हमें वेब पर किसी विशेष वस्तु का पता लगाने में मदद करता है।

सही उत्तर: D) यह एक विशिष्ट पता है जो हमें वेब पर किसी विशेष वस्तु का पता लगाने में मदद करता है।

URL = Uniform Resource Locator, वेब पर किसी संसाधन का पता।

प्रश्न 8. आपको किसी वेबसाइट पर सुरक्षित कनेक्शन दिखाई देता है। आपके ब्राउज़र के एड्रेस बार में आपको कौनसे संकेत दिखाई देंगे?

  • A) वेबसाइट का नाम बड़े अक्षरों में।
  • B) URL के प्रारंभ में "http://" के स्थान पर "https://" का प्रयोग करें।
  • C) एक हरी एड्रेस बार।
  • D) बसाइट का कॉपीराइट चिन्ह।

सही उत्तर: B) URL के प्रारंभ में "http://" के स्थान पर "https://" का प्रयोग करें।

सुरक्षित कनेक्शन के लिए HTTPS का उपयोग होता है।

प्रश्न 9. ई-कॉमर्स में COD का पूरा नाम क्या है?

  • A) कैश ऑन डिलीवरी
  • B) कैश ऑन डिमांड
  • C) कॉमर्स ऑन डिमांड
  • D) कार्ट ऑन डिलीवरी

सही उत्तर: A) कैश ऑन डिलीवरी

COD = Cash on Delivery।

प्रश्न 10. MS-Excel यदि किसी सेल में मौजूद सामग्री बड़ी है और सेल में दिखाई नहीं दे रही है, तो हम ______ का उपयोग करके उस सामग्री को कई पंक्तियों में प्रदर्शित करके सेल के भीतर सभी सामग्री को दृश्यमान बनाते हैं

  • A) मर्ज सेल
  • B) इंसर्ट सेल
  • C) फिट सेल ऑन वन पेज (एक ही पृष्ठ पर फिट सेल)
  • D) रैप टेक्स्ट

सही उत्तर: D) रैप टेक्स्ट

Wrap Text सेल में लंबी सामग्री को कई लाइनों में दिखाता है।

प्रश्न 11. प्रेजेंटेशन एक संग्रह है -

  • A) चार्ट्स
  • B) वर्कबुक
  • C) वर्कशीट
  • D) स्लाइड्स

सही उत्तर: D) स्लाइड्स

Presentation स्लाइड्स का संग्रह होता है।

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग दस्तावेज़ की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए किया जाता है?

  • A) माउस
  • B) प्रिंटर
  • C) मॉनिटर
  • D) स्कैनर

सही उत्तर: B) प्रिंटर

Printer से Hard Copy प्राप्त होती है।

प्रश्न 13. एम-आधार ऐप में M का क्या अर्थ है?

  • A) मैक्रो
  • B) माइक्रो
  • C) मोबाइल
  • D) मेन

सही उत्तर: C) मोबाइल

mAadhaar में M का मतलब Mobile है।

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौनसा इमेज / ग्राफिक फाइल फॉर्मेट नहीं है?

  • A) PNG
  • B) GIF
  • C) BMP
  • D) GUI

सही उत्तर: D) GUI

GUI Graphical User Interface है, Image Format नहीं।

प्रश्न 15. मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (एमओओसी) पोर्टल निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं-

  • A) उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं को बेचने के लिए
  • B) वेब के माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रम और ज्ञान प्रदान करने के लिए
  • C) डिजिटल हस्ताक्षरों को सुगम बनाने के लिए
  • D) क्लाउड आधारित फाइल संग्रहण की सुविधा प्रदान करने के लिए

सही उत्तर: B) वेब के माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रम और ज्ञान प्रदान करने के लिए

MOOC ऑनलाइन कोर्स और ज्ञान प्रदान करने के लिए हैं।

प्रश्न 16. विंडोज में रिसायकल बिन का क्या कार्य है?

  • A) अस्थायी इंटरनेट फाइलों को संग्रहीत करना
  • B) हटाई गई फाइलों और फोल्डरों का संग्रह करना
  • C) सिस्टम सेटिंग्स का प्रबंधन
  • D) चल रहे एप्लिकेशन को प्रदर्शित करना

सही उत्तर: B) हटाई गई फाइलों और फोल्डरों का संग्रह करना

Recycle Bin हटाई गई फाइलों को अस्थायी रूप से स्टोर करता है।

प्रश्न 17. निम्नलिखित में से किसका उपयोग नेविगेशन के लिए किया जाता है जिसका उपयोग आपका फोन वायरलेस प्रदाता के नेटवर्क के माध्यम से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए कर सकता है?

  • A) जीपीएस
  • B) आरएफआईडी
  • C) ब्लूटूथ
  • D) ऑप्टिकल फाइबर

सही उत्तर: A) जीपीएस

GPS नेविगेशन के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 18. आप निम्न तरीकों से कम्प्यूटर में सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं?

  • A) डॉक्यूमेंट, वर्ड, एक्सेल आदि।
  • B) यूट्यूब, गूगल प्ले, आउटलुक आदि।
  • C) फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (X) आदि।
  • D) एसएसओ, पीएसयू, एलपीजी आदि।

सही उत्तर: C) फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (X) आदि।

Facebook, Instagram, Twitter (X) Social Media प्लेटफॉर्म हैं।

प्रश्न 19. निम्नलिखित में से कौनसा ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?

  • A) यूनिक्स
  • B) डॉस
  • C) लिनक्स
  • D) एचपी

सही उत्तर: D) एचपी

HP एक कंपनी/ब्रांड है, Operating System नहीं।

प्रश्न 20. निम्नलिखित विकल्पों में से गलत कथन का चयन करें -

  • A) फोटोशॉप, एडोब द्वारा विकसित एक ग्राफिकल डिज़ाइन टूल है।
  • B) लिनक्स एक निःशुल्क और ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • C) विंडोज एक्सपी एक ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • D) 8 बाइट्स 1 बिट के बराबर होते हैं

सही उत्तर: D) 8 बाइट्स 1 बिट के बराबर होते हैं

गलत है। 1 Byte = 8 Bits।

प्रश्न 21. इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला टूल कौन सा है?

  • A) ई-मेल
  • B) सोशल मीडिया
  • C) सर्च इंजन
  • D) ऑनलाइन शॉपिंग

सही उत्तर: C) सर्च इंजन

Search Engine (Google, Bing आदि) जानकारी खोजने का मुख्य टूल है।

प्रश्न 22. गेम खेलते या वीडियो एडिट करते समय आपका कम्प्यूटर हैंग हो जाता है और स्क्रीन पर ग्राफिक्स धुंधले दिखाई देते हैं। इस समस्या का सबसे संभावित कारण क्या है?

  • A) आपके पास पर्याप्त यूएसबी पोर्ट नहीं हैं।
  • B) आपके ग्राफिक्स कार्ड (जीपीयू) की क्षमता कम है या उसके ड्राइवर पुराने हो चुके हैं।
  • C) आपकी हार्ड ड्राइव में बहुत अधिक खाली जगह है।
  • D) आपके कम्प्यूटर पर बहुत कम एप्लिकेशन इंस्टॉल हैं।

सही उत्तर: B) आपके ग्राफिक्स कार्ड (जीपीयू) की क्षमता कम है या उसके ड्राइवर पुराने हो चुके हैं।

ग्राफिक्स संबंधी समस्या आमतौर पर GPU या उसके ड्राइवर की वजह से होती है।

प्रश्न 23. MS-Word में Gutter किससे संबंधित है?

  • A) ओरिएंटेशन
  • B) पेज साइज
  • C) मार्जिन्स
  • D) इक्वेशन

सही उत्तर: C) मार्जिन्स

Gutter binding के लिए अतिरिक्त Margin होता है।

प्रश्न 24. ईमेल भेजते समय, प्राप्तकर्ता का ईमेल पता केवल निम्नलिखित स्थितियों में ही डाला जा सकता है -

  • A) केवल To बॉक्स में
  • B) केवल To और Cc बॉक्स में
  • C) केवल To, Bcc और Cc बॉक्स में
  • D) उपरोक्त में से कोई भी नहीं

सही उत्तर: C) केवल To, Bcc और Cc बॉक्स में

प्राप्तकर्ता का पता To, Cc और Bcc तीनों में डाला जा सकता है।

प्रश्न 25. सीपीयू का कौनसा भाग कम्प्यूटर के अन्य सभी घटकों की गतिविधि का समन्वय करता है?

  • A) अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट
  • B) कोऑर्डिनेशन बोर्ड
  • C) कंट्रोल यूनिट
  • D) वर्ड प्रोसेसिंग

सही उत्तर: C) कंट्रोल यूनिट

Control Unit CPU के अन्य भागों और कंप्यूटर घटकों का समन्वय करता है।

प्रश्न 26. जो व्यक्ति अपनी विशेषज्ञता का दुरुपयोग करके दूसरों के कम्प्यूटरों तक अवैध रूप से पहुँच प्राप्त करता है और अवैध रूप से जानकारी प्राप्त करता है या नुकसान पहुँचाता है, वह कहलाता है

  • A) स्पैमर
  • B) हैकर
  • C) इंस्टेंट मैसेंजर
  • D) प्रोग्रामर

सही उत्तर: B) हैकर

ऐसे व्यक्ति को Hacker कहा जाता है।

प्रश्न 27. निम्नलिखित में से कौनसा एप्लिकेशन प्रोग्राम आमतौर पर पीडीएफ फाइलों को देखने के लिए उपयोग किया जाता है?

  • A) Devise Driver
  • B) Adobe Reader
  • C) Cortana
  • D) Windows Defragmenter

सही उत्तर: B) Adobe Reader

PDF फाइलें देखने के लिए Adobe Reader का उपयोग होता है।

प्रश्न 28. आप ऑफिस से बाहर जाते समय अपने कम्प्यूटर से लॉग ऑफ क्यों करते हैं? निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • A) कोई आपकी फाइलें, पासवर्ड आदि चुरा सकता है
  • B) प्रदर्शन बढ़ाने के लिए लॉग ऑफ करना आवश्यक है।
  • C) बाहर जाने से पहले लॉग ऑफ करना अनिवार्य है।
  • D) नियमित रूप से लॉग ऑफ करना अनिवार्य है।

सही उत्तर: A) कोई आपकी फाइलें, पासवर्ड आदि चुरा सकता है

सुरक्षा के लिए Log Off करना चाहिए ताकि कोई और एक्सेस न कर सके।

प्रश्न 29. निम्नलिखित में से कौनसा एक एक्सेल में 'दिनांक और समय' फंक्शन है?

  • A) FIND()
  • B) MOD()
  • C) NOW()
  • D) MID()

सही उत्तर: C) NOW()

NOW() वर्तमान Date और Time देता है।

प्रश्न 30. विंडोज़ 11 का कौनसा अंतर्निहित फीचर उपयोगकर्ताओं को किसी खराबी के दौरान कम्प्यूटर की सिस्टम फाइलों, रजिस्ट्री और इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशनों को पिछली स्थिति में वापस लाने की अनुमति देता है?

  • A) विंडोज़ डिफेंडर
  • B) सिस्टम रीस्टोर प्वॉइंट
  • C) विंडोज़ मोबिलिटी सेंटर
  • D) डिस्क डिफ्रेग्मेंटर

सही उत्तर: B) सिस्टम रीस्टोर प्वॉइंट

System Restore Point सिस्टम को पिछली स्थिति में वापस लाता है।

प्रश्न 31. ______ में वांछित संसाधन का URL दर्ज करता है और उसे वेब ब्राउज़र में प्रदर्शित करता है।

  • A) होम बटन
  • B) स्टेटस बार
  • C) एड्रेस बार
  • D) स्टॉप बटन

सही उत्तर: C) एड्रेस बार

Address Bar में URL दर्ज किया जाता है।

प्रश्न 32. ऑनलाइन सर्वेक्षण आयोजित करने में किस गूगल ऐप का उपयोग किया जाता है?

  • A) Google Docs
  • B) Google Calcs
  • C) Google Play
  • D) Google Forms

सही उत्तर: D) Google Forms

Google Forms सर्वेक्षण और फॉर्म बनाने के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 33. एमएस-वर्ड के संदर्भ में, रिक्त स्थान भरें "किसी दस्तावेज़ में किसी विशिष्ट बिंदु को नाम देने के लिए ______बनाएं।"

  • A) Clip Art
  • B) Cross-reference
  • C) Hyperlink
  • D) Bookmark

सही उत्तर: D) Bookmark

Bookmark दस्तावेज़ में किसी विशिष्ट बिंदु को नाम देने के लिए बनाया जाता है।

प्रश्न 34. विंडोज़ एक्सप्लोरर क्या है?

  • A) फाइल मैनेजर
  • B) कार्य प्रबंधक
  • C) वेब ब्राउजर
  • D) कम्प्यूटर निर्देश

सही उत्तर: A) फाइल मैनेजर

Windows Explorer (File Explorer) फाइल मैनेजर है।

प्रश्न 35. कॉलम A में दिए गए ई-कॉमर्स मॉडलों का कॉलम B में दिए गए उदाहरणों/विवरणों से मिलान करें
कॉलम अ कॉलम ब
I B2C P Consumer Sell their producs directly to other consumers, such as on eBay
II B2B Q Companies Sell Their products and services directly to other companies, such as Alibaba
III C2C R Companies sell their products directly to the end users , such as on amazon or Flipkart

  • A) I-P, II-Q, III-R
  • B) I-R, II-Q, III-P
  • C) I-Q, II-R, III-P
  • D) I-R, II-P, III-Q

सही उत्तर: B) I-R, II-Q, III-P

B2C = Companies to Consumers (Amazon/Flipkart), B2B = Companies to Companies (Alibaba), C2C = Consumer to Consumer (eBay)।

RC
Richhpal Choudhary RS-CIT विषय विशेषज्ञ — myrscit.com पर कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ी सामग्री लिखते हैं।